Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा में डीलरों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा में डीलरों का प्रशिक्षण सह कार्यशाला
विज्ञापन
  • जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

टीम एबीएन, कोडरमा। बिरसा सांस्कृति भवन कोडरमा में जिला आपूर्ति विभाग के सौजन्य से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज कोडरमा प्रखंड शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी  अविनाश पुर्णेदु ने खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग में संचालित योजनाएं यथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, नमक वितरण योजना, चीनी वितरण योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, आदिम जनजाति समूह डाकिया योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, चना दाल वितरण योजना समेत अन्य योजनाओं का विस्तृत रूप से जानकारी दिया। 

उन्होंने कहा कि किसी भी खाद्य सामग्री का ऑफलाइन वितरण नहीं करेंगे।  सभी प्रकार के रिपोर्ट अच्छे तरीके से उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य वितरण से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में बारिकी से समझें। नियम एवं दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करें। खाद्य का वितरण करने में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करेंगे। इस मौके पर सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,220