Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची विवि के कुलपति को आजसू छात्र संघ ने सौंपा मांग पत्र

रांची विवि के कुलपति को आजसू छात्र संघ ने सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 24/3/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय  के कुलपति का घेराव  किया। आजसू ने घेराव के माध्यम से छात्र हित में कई मांगें की गयी, जो इस प्रकार है :- 

  1. बीपीएड एवं एमपीएड कोर्स इसी सत्र से शुरू की जाये। 
  2. पी एच डी एग्जाम की तिथि अविलंब घोषित किया जाये। 
  3. हर वर्ष छात्र संघ चुनाव करवाने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति बनायी जाये। 
  4. विश्विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों का सामूहिक बीमा कराया जाये। 
  5. सरकार से आग्रह कर स्थायी शिक्षकों की कमी को अविलंब दूर की जाये। 
  6. स्थायी प्रिंसीपल की नियुक्ति हेतु सरकार से अविलंब आग्रह की जाये। 
  7. स्थायी कुलसचिव एवं परीक्षा कंट्रोलर की नियुक्ति हेतु जेपीएससी को आग्रह अविलंब की जाये। 
  8. विश्वविद्यालय में इंजीनीयर की नियुक्ति अविलंब की जाये। 
  9. भवन निर्माण की सभी कार्य पूर्व की तरह विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग सेल के माध्यम से की जाये। 
  10. विश्वविद्यालय की आॅडिट रिपोर्ट सार्वजनिक की जाये। 
  11. मेडिकल कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना रांची विश्वविद्यालय की अविलंब हो। 

कुलपति ने सभी छात्र हित के जायज मागों पर सहमति दी और सभी मांगों को पूरा करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि छात्र हित में अभिलंब मांगो को पूरा नहीं किया गया तो आजसू बाध्य हो विश्विद्यालय में तालाबंदी करेगी। 

घेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, रोशन नायक, सक्षम झा, राजेश सिंह, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, रोहन यादव, विक्रम बड़ाइक, दुर्गेश, राज यादव, राज पहरी, संदीप सिंह, विनय, जमाल गद्दी इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 26,832