Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : कैलाश राय के रूद्राक्ष को मिला इंस्पायर अवार्ड

कोडरमा : कैलाश राय के रूद्राक्ष को मिला इंस्पायर अवार्ड
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के वर्ग नवम के भैया रूद्राक्ष ने इंस्पायर अवार्ड प्राप्त किया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के द्वारा संचालित इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से लाखों विद्यार्थी शामिल होते हैं। इसमें वैसे विद्यार्थी शामिल होते हैं जिनमें नवाचार और सृजनात्मकता में रुचि होती है। 

देशभर से दस लाख विद्यार्थी में से 1 लाख विद्यार्थियों को चुना जाता है जिनमें से प्रत्येक को 10,000/- की नगद राशि दी जाती है। भैया रूद्राक्ष द्वारा इस राशि को प्राप्त करने के उपलक्ष में उन्हें विद्यालय परिवार ने बधाई दी एवं आज की वंदना सभा में उनका उत्साहवर्धन किया गया। रूद्राक्ष जैसे और भैया बहन इस पुरस्कार को प्राप्त करें ऐसी प्रेरणा भैया बहनों को दी गयी। 

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा की रूद्राक्ष प्रतिभाशाली लड़का है और यह भविष्य में और अच्छा करेगा। उन्होंने आगे कहा कि गणित और विज्ञान के प्रति रूद्राक्ष का लगाव उसे सबसे अलग बनाता है। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी मनोज कुमार सिंह, आचार्य प्रदीप कुमार, विज्ञान आचार्य उमाशंकर कुमार, दीपक  कुमार विश्वकर्मा,  नीरज सिंह, विक्रम कुमार एवं समस्त आचार्य परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,561