टीम एबीएन, रांची। विचार मंच सम्मान समारोह के 38 वें वर्ष के अवसर पर कोलकाता के मां करणी ऑडिटोरियम में सेवा भारती, झारखंड को कान कंवरी पारख ग्राम्य सेवा सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के अध्यक्ष न्यायमूर्ति असीम कुमार बनर्जी, कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश व मुख्य अतिथि सचिन रांका, प्रख्यात उद्योपति व समाजसेवी के कर कमलों से यह सम्मान सेवा भारती,झारखंड के सचिव ऋषि पाण्डेय ने हस्तगत किया।