Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कल डीसी को आवेदन

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कल डीसी को आवेदन
विज्ञापन
  • निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावक संघ की बैठक संपन्न,
    कल डीसी को सौपेंगे ज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। चित्रगुप्त नगर के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार अभय कुमार के आवास पर अभिभावक संघ कोडरमा जिला की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र सिंह चंदेल ने की। बैठक में जिले के निजी स्कूलों की मनमानी, प्रत्येक वर्ष एनसीआरटी गाइडलाइन के विपरीत किताबों को बदलने आदि कई मुद्दे पर चर्चा कि गयी।

 जिसके बाद निर्णय लिया गया कि सोमवार को निजी स्कूलों की मनमानी को बंद करने, निजी स्कूलों में एनसीआरटी गाइडलाइन का पालन करने आदि मांगो को लेकर एक ज्ञापन कोडरमा उपायुक्त व डिईओ को देने का निर्णय लिया गया। 

साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ज्ञापन देने के एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक कार्यवाई नहीं हुई तो अभिभावक संघ के द्वारा पहले कोडरमा समाहरणालय में धरना प्रदर्शन करने तथा उसके बाद भी कार्यवाई नहीं होने की सूरत पर आजरण-अनशन करने करने की बात कही।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष संजय साजन व सचिव भानु प्रताप सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों में प्रत्येक वर्ष एनसीआरटी के दिशा निर्देश के विपरीत किताबों को बदल दिया जा रहा वहीं कुछ स्कुल ऑनलाइन पेमेंट पर भी जीएसटी लेने लगे है जो गलत है उन्होंने कहा लोग अपनी पेट काट कर बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते पर कुछ स्कूलों के द्वारा भय दोहन कही से उचित नहीं। 

मौके पर अध्यक्ष संजय साजन, सचिव भानु प्रताप सिंह,अंकित कुमार यादव सह सचिव, अली हैदर बंटी संरक्षक सिकंदर कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल (संरक्षक), रविन्द्र कुमार (मोती) (संरक्षक) अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार अभय (संरक्षक) आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,246