Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सत्र 2025-27 का चुनाव आज

मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सत्र 2025-27 का चुनाव आज
विज्ञापन

अध्यक्ष और मंत्री के जीत का फैसला मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के 1600 सदस्यों पर

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची का द्वि वार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 आगामी रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में मैं होने जा रहा है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी राधेश्याम भारद्वाज  ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 23 मार्च 2025 को प्रात: 10 बजे से संध्या 5 बजे तक मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष और मंत्री का चयन सदस्यों के मताधिकार के प्रयोग से किया जायेगा।

ज्ञात हो कि अध्यक्ष और मंत्री के दो पदों के लिए चुनाव होना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं वहीं मंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं। जबकि अध्यक्ष और मंत्री  का चयन सदस्यों को वोट देकर करना है।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी राधेश्याम भारद्वाज  ने मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सभी संरक्षक और आजीवन सदस्यों से आज रविवार को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है की अध्यक्ष और मंत्री के चयन की प्रक्रिया आपके मताधिकार के प्रयोग से की जाएगी।

सदस्यों से आग्रह होगा ज्यादा से ज्यादा सदस्य रविवार को प्रात: 10 बजे से संध्या 5 बजे के अंदर पहुंचकर सबसे महत्वपूर्ण पद अध्यक्ष और सचिव का चयन  करने में अपने महत्वपूर्ण मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उक्त जानकारी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, रांची के मुख्य चुनाव पदाधिकारी राधेश्याम भारद्वाज ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,632