Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : उपायुक्त से मिले श्री महावीर मंडल के पदाधिकारी, रामनवमी पर चर्चा

रांची : उपायुक्त से मिले श्री महावीर मंडल के पदाधिकारी, रामनवमी पर चर्चा
विज्ञापन
  • श्री महावीर मंडल, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी के संग उपायुक्त के साथ हुई बैठक में रामनवमी के सफल आयोजन के लिए कई मुद्दों पर वार्ता

टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय सिंह यादव के सानिध्य में पदाधिकारियों ने उपायुक्त से उनके कार्यालय में भेंट की। अध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि आगामी श्री रामनवमी महोत्सव को देखते हुए उपायुक्त से रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए चर्चा की।

आगामी 6 अप्रैल रविवार को रामनवमी के उपलक्ष्य पर भगवान श्री राम की शोभायात्रा में झंडाधारियों को  शोभायात्रा मार्ग पर पूर्ण सुविधा सुरक्षा के साथ उपलब्ध कराया जाये। रांची जिला में 1929 से कुल 56 पुराने लाइसेंसधारी हैं शहर की जनसंख्या बढ़ गयी है सो लाइसेनस धारी की संख्या भी बढ़ायी जानी चाहिए। साथ ही मांग की लाइसेंस अखाडाधारियो को सरकार की ओर से 50000 हजार की राशि सहयोग के रूप में दी जानी चाहिए। 

शोभायात्रा के सभी मार्गों पर अखाड़ा धारी व झंडाधारीयो के लिए मुख्य पथ पर साफ सफाई की सुविधा, सड़क के गढ्ढे की मरम्मत, लाइट की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा सहित शोभायात्रा के सभी मार्गो  पर बिजली लाइट जेनरेटर युक्त की सुविधा की मांग की। रामनवमी के दिन शोभायात्रा के समय बड़े वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहे। जिससे दूर दराज ग्रमीण छेत्रो के परिधि से निकलने  वाले शोभायात्रा को तपोवन मंदिर तक जाने में कोई कठिनाई न हो।

प्रशाशन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जायें, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन कर मुख्यमार्ग को शोभायात्रा के लिए सरल और सुलभ बनाया जाये। 
प्रशासन का समन्वय श्री महावीर मंडल के सदस्यों के साथ अच्छा रहे व अखदाधारियो को समय पर लाइसेंस निर्गत किया जाये जिससे समय पर झंडाधरियो द्वारा शोभायात्रा निकाली जाये।

निकाली जानेवाली शोभायात्रा मार्ग पर प्रशासन द्वारा चलंत शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था प्रत्येक जगह रखी जाये। अनावश्यक अराजकता फैलाने वाले ब्यक्ति को प्रशासन चिन्हित करें नाशखोरों को चिन्हित करें, मादक द्रव्य व शराब बिक्री पर उस दिन प्रतिबंध रहे। हर क्षेत्र में थाना द्वारा रामनवमी महोत्सव पर बैठक हो।

मौके पर अध्यक्ष जय सिंह यादव, आलोक दुबे, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री सुभाष साहू, सह मंत्री बलराम, संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, दीपक ओझा, केंद्रीय युवा श्री महावीर मंडल नंदकिशोर सिंह चंदेल सिंह, सागर, प्रमोद श्रीवास्तव, राजू यादव, अशोक यादव, संजय पोद्दार, कमलेश यादव, बंटी सिंह राजपूत, सहित कई लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी संगठन के मंत्री सुभाष साहू और कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत (9431325438) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,566