Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची बंद के समर्थन में सशरीर सड़क पर उतरे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो

रांची बंद के समर्थन में सशरीर सड़क पर उतरे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

आदिवासी सरना संरक्षण को लेकर राजधानी बंदी रहा असरदार

टीम एबीएन, रांची। आदिवासी संगठनों का राजधानी रांची बंद असरदार रहा। शनिवार को आदिवासी धार्मिक सरना स्थल पर फ्लाईओवर निर्माण के विरोध पर लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाया, सड़क पर सरना झंडे के साथ बांस का बैरियर लगाया। रांची को बाहरी इलाके क्षेत्र से जोड़ने वाले रास्ते को अवरुद्ध किया गया। 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने इस आंदोलन का समर्थन देते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ सशरीर सड़क पर उतरे। राजधानी मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों के साथ जम रहे। बारिश होते रहने के बाद भी भिंगते हुए बैनर और तख्ती साथ हिनु चौक और सिरमटोली चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देर शाम तक डंटे रहे। 

बताते चलें बंदी के पूर्व शुक्रवार संध्या को जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक भव्य मसाल जूलूस निकला गया था। श्री महतो ने अपने जेएलकेएम संगठन की ओर से मीडिया वार्ता में कहा कि यह राज्य आदिवासी मूलवासी बहुल राज्य है। उनके मांगों पर राज्य सरकार को गंभीर होना चाहिए। केवल विकास के नाम पर केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली को प्रभावित नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,587