Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ट्वीटर की नीली चिड़िया करीब 30 लाख में नीलाम

ट्वीटर की नीली चिड़िया करीब 30 लाख में नीलाम
विज्ञापन

बिक गयी ट्वीटर की नीली चिड़िया, इतने लाख में हुई नीलाम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ट्विटर की नीली चिड़िया का लोगो कभी सोशल मीडिया की दुनिया में पहचान का प्रतीक था, लेकिन जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया, उन्होंने इस प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किये हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यह था कि उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया। अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर पर लगा नीली चिड़िया का आइकॉनिक लोगो भी नीलामी में बेचा गया है।

कितने में हुई नीली चिड़िया की नीलामी

नीलामी करने वाली कंपनी के पीआर के मुताबिक, इस नीली चिड़िया को 34,375 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। यह चिड़िया करीब 254 किलो वजनी है और इसका आकार 12 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा है। हालांकि, इस चिड़िया के नये मालिक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गयी है।

एपल से जुड़ी चीजों की भी हुई नीलामी

नीली चिड़िया के अलावा एपल-1 कंप्यूटर को करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में नीलाम किया गया है। इसके अलावा स्टिव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एपल का एक चेक भी करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम किया गया है। 

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,642