Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तेतूलमारी थाना के खास सिजुआ क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर सीआईएसएफ और पुलिस का छापा

तेतूलमारी थाना के खास सिजुआ क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर सीआईएसएफ और पुलिस का छापा
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद / रांची। बाघमारा अनुमंडल के तेतूलमारी थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ के जवानों ने खास सिजुआ छापेमारी कर 22 टन अवैध कोयला जब्त की है!

इस छापेमारी के बाद अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ ने बस्ती में चल रहे अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही और अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

यह कार्रवाई पुलिस और सीआईएसएफ के संयुक्त प्रयास से की गई है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने अवैध कोयला कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है। क्षेत्र के लोगों ने इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,269