Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत ने जाना स्वास्थ्य मंत्री का हाल, दिल्ली भेजे गये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत ने जाना स्वास्थ्य मंत्री का हाल, दिल्ली भेजे गये
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को विशेष विमान से नयी दिल्ली ले जाया गया। इससे पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

बुधवार की रात वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। खांसी की शिकायत के बाद उन्हें आॅर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उन्हें नयी दिल्ली ले जाया गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब था। 

उन्हें खांसी की शिकायत थी। बुधवार की रात सांस लेने में उन्हें काफी तकलीफ होने लगी। खांसी की समस्या काफी बढ़ जाने के बाद मंत्री राधाकृष्ण किशोर को रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,342