Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन, सत्संग और अन्नपूर्णा महाप्रसाद 23 को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन, सत्संग और अन्नपूर्णा महाप्रसाद 23 को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में श्री राधा- कृष्ण मंदिर मे रविवार 23 मार्च को अपराह्न- 12 बजे से संजीवनी सखी ग्रुप की 100 से भी अधिक महिला सदस्यों के द्वारा भव्य भजन- कीर्तन एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

अपराह्न 1 बजे से श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में 199 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंदिर में होने वाले भजन- कीर्तन सत्संग कार्यक्रम मे भाग ले, तथा अन्नपूर्णा महाप्रसाद ग्रहण करें। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,952