- रघुनाथ महतो कि विचारधारा से ही झारखंड का कल्याण संभव : देवेंद्रनाथ महतो
- रघुनाथ जन्मस्थली पर मनाया जयंती समारोह
एबीएन न्यूज नेटवर्क, निमडीह। चुवाड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो का जयंती आज संपूर्ण राज्य में मनाया गया। पैतृक गांव नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में 287वीं जयंती मनाया गया। जयंती समारोह में झारखंड के अतिरिक्त पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सामाजिक प्रतिनिधि पहुंचे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो अपने कार्यकर्ताओं के साथ जन्म स्थली पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवेंद्र नाथ महतो ने रघुनाथ महतो के जीवन एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके संघर्ष को बताया गया। एवं उनके वंशज परिवार से मुलाकात किया। इस दौरान सामाजिक रीति-रिवाज संस्कृति आदि पर भी चर्चा किया गया। जयंती के उपलक्ष पर एम जी एम हॉस्पिटल के सहयोग से 50 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया।
मौके पर संगठन के ईचागढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, फुलचंद महतो, वशिष्ठ, अभिषेक, सपन आदि पहुंचे। साथ ही बताते चलें कि इससे पूर्व देवेंद्र नाथ महतो लोवाडीह चौक रांची एवं शहीद रघुनाथ महतो के शहादत स्थल लोटा किता सिल्ली पहुंच कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।