Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वतीजी महाराज को आयोजन समिति ने दी भावभीनी विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वतीजी महाराज को आयोजन समिति ने दी भावभीनी विदाई
विज्ञापन

*प्रेस विज्ञप्ति*


  • *संत,पंथ व ग्रंथ की रक्षा का संकल्प ले : शंकराचार्य महाराज* 
    ---------------------------------------------
    शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के संयोजक मंडल ने रांची के अग्रसेन पथ स्थित महाराजा श्री अग्रसेन भवन  में प्रवास द्वारकाशारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज  का भावभीनी विदाई करते हुए एयरपोर्ट तक काफिले मे प्रस्थान किया। विदाई के समय जगतगुरु ने आयोजन समिति के उपस्थित सदस्यों को अमूल्य रुद्राक्ष माला भेंट किया। धर्म, प्रवचन व आध्यात्मिक सभा के भव्य आयोजन हेतु आयोजन समिति को आशीर्वाद व भूरि भूरि प्रसंशा प्रकट किया।

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज ने विदाई अवसर पर अभिनंदन समिति व रांची के प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्था से कहा कि संत, पंथ और ग्रंथ की रक्षा का संकल्प हम सबों को करनी चाहिए। 

आधुनिकता और परंपरा में संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, रांची शहर बहुत ही शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में बसा हुआ है और यहां के लोग हमेशा धर्म और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलते हैं, उन्होंने रांची में इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही ताकि लोग अधिक धार्मिक और मानसिक शांति प्राप्त कर सके। इस आयोजन ने रांची में एक नया अध्याय जोड़ा है।

धर्मगुरु के विदाई अवसर मे- समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी, संयोजक मंडल बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, मनोज बजाज, प्रमोद शाश्वत, अशोक पुरोहित,पवन पोद्दार, ललित नारायण ओझा, नंदकिशोर चंदेल, सौरभ सरावगी, सज्जन पाड़िया, नरेंद्र डिडवानिया के अलावा बड़ी संख्या में भक्तगण एवं धर्म प्रेमी उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के संयोजक मनोज बजाज ने दी।

विज्ञापन