Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : दो अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल व अन्य सामान बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : दो अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन
एबीएन डेस्क, कोडरमा। झारखंड में कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से पुलिस द्वारा पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गझंडी रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन से करीब 500 मीटर की दूरी पर टाईप-1 कॉलोनी के पास दो मोटरसाइकिल एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार से एक आपराधिक गिरोह का सरगना संजय यादव अपने 6-7 सहयोगियों के साथ आए हुए हैं। ये लोग कोई बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में है। तत्पश्चात तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गौरव ने बताया कि छापेमारी दल जब गझंडी रेलवे स्टेशन के समीप टाईप-1 कॉलोनी पहुंची तो पुलिस गाड़ी को देखते ही अपराधी भागने लगे। इसी दौरान सशस्त्र बल के सहयोग से दीपक कुमार (22) ग्राम गझंडी एवं अजीत कुमार (29), ग्राम पिसपिरो, थाना जयनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों के पास से अवैध आर्म्स, मोटरसाइकिल, कार एवं अन्य सामानों को बरामद किया गया। जिसके आधार पर तिलैया थाना में मामला दर्ज किया गया। वहीं अन्य नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी किया जा रहा है। युवकों के पास से एक देसी पिस्टल, एक करबाईननुमा देसी कट्टा समेत अन्य सामान मिले हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,401