Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सदर अस्पताल, रांची में मनाया गया मौखिक स्वास्थ्य दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सदर अस्पताल, रांची में मनाया गया मौखिक स्वास्थ्य दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय में संगोष्ठी सह प्रभात फेरी का आयोजन सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार एवं जिला नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल, रांची डॉक्टर सीमा गुप्ता के निदेश पर आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य जन जन तक ओरल हेल्थ के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर दंत चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल रांची डॉक्टर रवि राज द्वारा बताया गया कि स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने के लिए हमें मौखिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस दिन को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे की थीम है- A Happy Mouth is… A Happy Mind, जो इस बात पर जोर देती है कि ओरल हेल्थ और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

मौखिक स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को भी समुदायों की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

दाँतों की सड़न के बारे में शिक्षा

  • खराब दंत देखभाल से होने वाली जटिलताओं के बारे में जानकारी
  • सही तरीके से ब्रश करने के टिप्स और तकनीकें
  • फ़्लॉस और माउथवॉश के उपयोग 
  • दंत प्रत्यारोपण के लाभ
  • दंत कैंसर की जांच कराने का महत्व
  • इन सब गतिविधियों से हम अपने मौखिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बना सकते हैं।

निम्नलिखित उपायों से दाँतों की सड़न को रोका जा सकता है:

  • स्वस्थ और कम चीनी वाला आहार लें
  • दिन में दो बार ब्रश करने की आदत विकसित करना, अधिमानतः प्रत्येक भोजन के बाद
  • फ्लोराइड माउथवॉश का उपयोग 
  • हर साल दंत चिकित्सा जांच कार्यक्रम में भाग लेना
  • दाढ़ों (पीछे के दांतों) पर डेंटल सीलेंट (सुरक्षात्मक प्लास्टिक कोट) लगाना
  • ऐसा पानी पीना जिसमें फ्लोराइड की आवश्यक मात्रा हो।
  • भोजन या नाश्ते के सेवन की आवृत्ति में कमी 
  • ज़ाइलिटोल-आधारित च्युइंग गम की प्राथमिकता 
  • धूम्रपान और तम्बाकू के सेवन से परहेज़

कार्यक्रम के दौरान जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर असीम कुमार मांझी, श्री प्रवीण कुमार सिंह डीपीएम रांची, डॉ सुधा सिंह दंत चिकित्सक, डॉक्टर कुमारी सुषमा चिकित्सा, सदर अस्पताल रांची,श्री सरोज कुमार चौधरी एफएलसी, एनसीडी, श्री अभिषेक कुमार देव एनसीडी सेल, रांची शहीत एनएमटीसी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,476