Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मार्च लूट की ओर बढ़ रहे हेमंत सरकार के कदम : प्रतुल शाहदेव

मार्च लूट की ओर बढ़ रहे हेमंत सरकार के कदम : प्रतुल शाहदेव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार चुप चाप मार्च लूट की ओर बढ़ रही है। प्रतुल ने कहा 2024 - 25 के बजट में जनवरी तक बजट की राशि का सिर्फ 60वां हिस्सा खर्च हुआ था। यानी 2 महीने में 40 प्रतिशत राशि खर्च होने की तैयारी है। जबकि नियमों और परंपराओं के अनुसार मार्च में अधिकतम सिर्फ 15 प्रतिशत राशि की निकासी हो सकती है।

प्रतुल ने कहा कि सबसे अफसोस जनक स्थिति विकास से जुड़े विभागों की है जहां बड़ी संख्या में राशि अभी तक खर्च नहीं हुई। इसके बंदरबांट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले से जल जीवन मिशन में फिसड्डी चल रही हेमंत सरकार ने मौजूदा बजट में तो सारी सीमाएं पार कर दी है। 

फरवरी तक पेयजल विभाग ने योजना और विकास की सिर्फ 10 प्रतिशत राशि ही खर्च की है। 4500 करोड़ रुपयों के विभाग के बजट के तुलना में फरवरी तक सिर्फ 438 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। ऐसी स्थिति में कई पेयजल योजनाएं अटक गए हैं। जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार झारखंड सरकार को बहुत बार नसीहत दे चुकी है। अभी भी झारखंड के लगभग लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंच पाया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,186