Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा : ब्राउन शुगर के साथ छह धंधेबाज गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा : ब्राउन शुगर के साथ छह धंधेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, गोड्डा। झारखंड की गोड्डा जिला पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ छह धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गोड्डा पुलिस को आठ दिनों से इसकी सुचना मिल रही थी गोड्डा एसपी वाई एस रमेश ने टीम बनाकर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर एक ठिकाने से छह लोगों को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान सुमित कुमार झा, विशाल कुमार यादव, गुजंन कुमार मंडल, कुन्दन कुमार मंडल, निशु खान और बादल कुमार साह के रूप में की गयी है। सभी गोड्डा शहर के रहने वाले हैं। रमेश ने बताया कि पड़ोसी राज्य बिहार के भोजपुर जिले से ब्राउन सुगर को लाकर शहर में खपाया जाता है। इसे स्कूल एवं कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,040