Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

198वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद में भगवान को लगा 101 किलो की केसरिया मेवायुक्त खीर का भोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
198वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद में भगवान को लगा 101 किलो की केसरिया मेवायुक्त खीर का भोग
विज्ञापन
  • श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 198वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 198 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। 

पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। आज का महाप्रसाद संत सदानंद जी महाराज के शिष्यों एव समस्त प्रणामी सदस्यों के परिवार के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया।

तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, निर्मल जालान, सज्जन पाडिया, पूरणमल सर्राफ चिरंजीलाल खण्डेलवाल ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 198 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।

इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ,संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनीष सोनी,पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, महेश वर्मा मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,934