Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : घर के सामने ही चार अबोध कूड़े के ढेर में जले, मौत

चाईबासा : घर के सामने ही चार अबोध कूड़े के ढेर में जले, मौत
विज्ञापन
  • चाईबासा में दर्दनाक हादसा, घर के पास घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा / रांची। चाईबासा जिले में एक मकान के पास घास के ढेर में आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गयी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने संबंधित अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।

बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास भूसे के ढेर में आग लग गयी। चार मासूम इसकी चपेट में आ गए। बुरी तरह से झुलस जाने की वजह उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,188