मेदिनीनगर। झामुमो नेता ओंकार नाथ जायसवाल ने प्रदेश की समाज कल्याण एवं बाल विकास मंत्री सह पलामू प्रभारी जोबा मांझी से मुलाकत कर डॉ कलाम की पुस्तक सौंपी और पलामू में उनका स्वागत किया। श्री जायसवाल ने मंत्री को पांकी विधानसभा क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया, जिसमें पांकी, तरहसी, लेस्लीगंज को नगर पंचायत का दर्जा देने एवं पिरी जलाशय योजना से भी अवगत कराया। कहा कि पलामू की प्रभारी मंत्री होने के नाते उक्त सभी समस्याओं से अवगत कराया है, जिसपर मंत्री ने संबंधित विभागीय सचिव से इसका समाधान का आश्वासन दिया है। श्री जायसवाल ने बताया कि सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के बाद आयोजित जिला के कार्यक्रम में मंत्री शामिल होने आई थी। उन्होंने कहा कि वे पांकी विधानसभा क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से भी जल्द मिलेंगे। मौके पर प्रवीण कुमार पाल, अमित शर्मा, अरुण मेहता समेत पांकी के कई लोग शामिल थे।