Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पीएम मोदी से मिले बाबूलाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम मोदी से मिले बाबूलाल
विज्ञापन
  • बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई चर्चा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात पीएम आवास में हुई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री से झारखंड के मौजूदा हालात और राज्य के विकास को लेकर चर्चा की।

इस मुलाकात को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। चर्चा के दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, विकास कार्यों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश को प्रगति के नए आयाम देने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तीन महीने बाद झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव हुआ। 

बीजेपी आलाकमान ने इस जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सभी विधायकों की सहमति से बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद उन्हें झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। जिसके बाद वे पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,523