Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : पाक रमजान में सनाउल ने ले ली अपने तीन बच्चों की जान, फिर खुद भी दे दी जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : पाक रमजान में सनाउल ने ले ली अपने तीन बच्चों की जान, फिर खुद भी दे दी जान
विज्ञापन
  • तीन बच्चों का गला घोंट पिता ने कर ली आत्महत्या, गिरिडीह के पीरटांड की घटना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले में हृदय विदारक घटना घटी है। जहां एक पिता ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। घटना पीरटांड प्रखंड के खुखरा थाना इलाके के महेशलिट्टी की है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं और छानबीन में जुट गए हैं। एसडीपीओ ने चार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रथम जांच में यह बात सामने आयी है कि पिता ने अपने तीन बच्चों का गला घोंटने के बाद अपनी जान दे दी है।

मृतकों में महेशलिट्टी निवासी 36 वर्षीय सनाउल अंसारी, सनाउल की बेटियां आफरीन परवीन (12 वर्ष), सफाउल (6 वर्ष), जैबा नाज (8 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सनाउल राजमिस्त्री का काम करता था और घर में ही दुकान भी चलाता था। शनिवार की रात उसने पहले अपने तीनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे के अंदर ही आत्महत्या कर ली।

चूंकि अभी रमजान का महीना चल रहा है। इस दौरान रोजेदार सुबह में सेहरी के लिए उठते हैं। रविवार की सुबह जब सनाउल अंसारी नहीं उठे तो लोग उन्हें जगाने गए। इस दौरान लोगों को घटना की जानकारी हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजा रखने के कारण रात 10 बजे तक गांव में काफी चहल-पहल थी, उसके कुछ घंटे बाद ही यह घटना घटी। इधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि घटना के पीछे क्या कारण है। ऐसी क्या परिस्थितियां पैदा हुईं कि सनाउल अंसारी ने बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली?

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,106