Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : गर्मी आते ही बिजली विभाग का तार बदलने का पैंतरा शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : गर्मी आते ही बिजली विभाग का तार बदलने का पैंतरा शुरू
विज्ञापन
  • गर्मी शुरू होने से पहले बिजली विभाग हुआ एक्टिव
  • जर्जर तारों को बदलने की कवायद शुरू

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। होली के बाद गर्मी का आगमन हो रहा है। ऐसे में लोग होली के साथ ही पंखा, फ्रिज और कूलर का उपयोग करना शुरू कर दिया है। देवघर में भी होली शुरू होते ही गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए देवघर जिला बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।

11 हजार केवी और 33 हजार केवी के तार के आसपास बढ़े पेड़ की टहनियों को काटा जा रहा है। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू कर दिया है।

देवघर जिला बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नीरज आनंद ने बताया कि पूरे जिला में लगभग प्रतिदिन 72 किलोवाट बिजली की खपत होती है। देवघर में डाबर ग्राम ग्रिड और कुमैठा ग्रिड में रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सभी सेक्शन में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,901