Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : सड़क हादसे में दो की मौत, एक अन्य गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : सड़क हादसे में दो की मौत, एक अन्य गंभीर
विज्ञापन

ETV Bharat Jharkhand
झारखंड

jharkhand


Language Menu
English
हिंदी
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
छत्तीसगढ़
झारखंड
दिल्ली
बिहार
मध्य प्रदेश
राजस्थान
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
অসমীয়া
বাংলা
ગુજરાતી
ಕನ್ನಡ
മലയാളം
मराठी
ଓଡିଆ
ਪੰਜਾਬੀ
தமிழ்
తెలుగు
ఆంధ్రప్రదేశ్
తెలంగాణ
اردو
ETV Bharat / state

  1. होली की मस्ती में घर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर - ROAD ACCIDENT IN PALAMU
    पलामू में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र की है.


    एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है। तीनों युवक लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारुडीह के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गयी है।

दरअसल, तीन बाइक सवार युवक होली के मस्ती में जा रहे थे। इसी क्रम में उनकी बाइक लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के पास एक घर से टकरा गयी थी। इस घटना में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो युवकों की मौत हुई है, युवक की बाइक घर से टकरा गई थी। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों के नाम और पता का सत्यापन किया जा रहा है। एक युवक के परिजन मौके पर पहुंचे हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

हादसे में कुंदन कुमार राम, अंदीप कुमार की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से अमन कुमार जख्मी है। तीनों लेस्लीगंज के दारुडीह के रहने वाले हैं। इधर, होली को लेकर पलामू पुलिस ने नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर निगरानी को बढ़ा दिया है। होली के दौरान अक्सर नशे में लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,651