- श्री महावीर मंडल, बड़ागाँई ने दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं
श्री महावीर मंडल, बड़ागाँई का हुआ पुनर्गठन
==========
, बसकुमार साहू को मंत्री व मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष
==========
रांची का श्रीरामनवमी महोत्सव के ऐतिहासिकता की भव्यता को बढ़ाने के लिए पारंपरिक वाद्ययंत्र, अधिकाधिक महावीरी पताका एवं अस्त्र-शास्त्र के साथ शोभा यात्रा हों शामिल : डॉ बिरेन्द्र साहु
==============
टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल बड़ागाँई के बेलटंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर परिसर में अखाड़े धारी सहित ग्रामीणों की आम सभा फागु प्रसाद की अध्यक्षता में रखी गई।
आमसभा में सर्वसम्मति से डॉ बिरेन्द्र साहु को अध्यक्ष, बसकुमार साहू को मंत्री व मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्याय के रूप में डॉ जीवादन प्रसाद, रामदास साहू, बैजनाथ महतो, विनोद महतो, बलशाय महतो, रामदास महतो, कालीचरण साहू, बनू पाहन, नेपाल महतो, रामचंद्र साहू, महेश साहू, रंजीत साहू, जीतराम साहू, अशोक साहू, सुदेश साहू, बिगलू उरांव, फागु प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, अखिलेशवर प्रसाद, प्रकाश साहू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में धनसू साहू, नागेश्वर साहू, बालक लोहरा, बालेश्वर लोहरा, गोवर्धन साहू, गोपाल प्रमाणिक, रामसेवक लोहरा, सागर साहू, बलित महतो, अर्जुन महतो, गणेश महतो, पंचम महतो को, *सहमंत्री* के रूप में नकुल महतो, प्रताप साहू, संजय साहू, दिलीप पहन, आमोद तिर्की, सुनील पहान, रामधनी साहू , संजय महतो, रमेश महतो, अशोक तिर्की, अजय महतो, रोहित साहू, बसंत साहू, दिनेश साहू, अरविंद साहू, शेखर साहू, दीपक साहू, विजय साहू, डब्लू नायक, प्रेम लोहरा को सहकोषाध्यक्ष के रूप में धीरन साहू, उमेश साहू, बसंत साहू, रामलाल महतो, पवन साहू, रामानंद साहू, मनीष सिंह, नरेश साहू, विकास कुमार, शिव प्रसाद साहू को तथा प्रचार मंत्री के रूप राजेश साहू, मनीष साहू, बजरंग रजक, मनोहर साहू, सोनू साहू, एवं प्रेम कुमार को मनोनीत किए गए।
ग्रामीणों के द्वारा श्री रामनवमी महोत्सव के शोभा यात्रा का नेतृत्व के लिए डॉ बिरेन्द्र साहु को 16वीं बार बनाए जाने पर आभार प्रगट करते हुए कहा कि श्री रामनवमी महोत्सव रांची का एक पारंपरिक ऐतिहासिक धरोहर है, जिसकी एक मुख्य कड़ी बड़ागाँई से निकलने वाली शोभायात्रा है, जो 1956 से लगातार प्रतिवर्ष बड़ागाँई भ्रमण कर बूटी रोड से फिरायालाल चौक होते हुए डोरंडा स्थित तपोवन श्रीराम मंदिर तक जाती है। डॉ साहु ने बड़ागाँई सहित रांची के सभी अखाड़े के रामभक्तों से आग्रह किया कि शोभा यात्रा में अपनी पारंपरिक वाद्ययंत्र, अधिक से अधिक महावीरी पताका एवं अस्त्र-शास्त्र के साथ शामिल होकर रांची के श्रीरामनवमी महोत्सव के ऐतिहासिकता की भव्यता को और अधिक बढ़ावें।