Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में मना होली मिलन समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में मना होली मिलन समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एस.आर.डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एक साथ एकत्रित हुआ और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बाँध दिया। विद्यालय परिवार ने गुलाल से होली खेली, जिससे वातावरण रंगीन और आनंदमय हो गया। इस अवसर पर प्राचार्य एस. के . मिश्र की ओर से सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी गईं तथा उनका मुंह मीठा करवाया गया।

प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी सौहार्द्र तथा भाईचारे का त्योहार है। होली की रंगों की तरह सबके जीवन में खुशियों का रंग भरता रहे तथा सभी स्वस्थ और प्रसन्न रहें,कर्तव्य पथ पर निष्ठा के साथ चलते रहें, ताकि विद्यालय का माहौल आनंदमय रहे तथा इसके प्रभाव से विद्यालय के सभी विद्यार्थी उत्तरोत्तर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,621