Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रविवार को होली मिलन समारोह मनायेगा हरियाणा संघ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रविवार को होली मिलन समारोह मनायेगा हरियाणा संघ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। हरियाणा संघ की कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंत्री विनोद जैन ने हरियाणा संघ के धार्मिक व सामाजिक  कार्यों की चर्चा कर उपस्थित सदस्यों को जानकारी से अवगत कराया। बैठक में सहमति बनी कि हरियाणा संघ अपने पारिवारिक सदस्यों संग होली मिलन समारोह मनायेगा।  

श्री जैन ने बताया होली मिलन समारोह के आयोजन के लिए राहुल शर्मा और कमल शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने बताया कि होली मिलन समारोह में सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव को भी आमंत्रित किया गया है। 

संयोजक राहुल शर्मा व कमल शर्मा ने बताया कि आयोजन रविवार 16 मार्च 2025 को अपहरण 3 बजे से 6 बजे तक मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के प्रथम तल में आयोजित किया गया है। संघ के मंत्री विनोद जैन, उप मंत्री प्रमोद सारस्वत ने हरियाणा संघ के सभी सदस्यों से होली मिलन समारोह  में शामिल होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन