Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : सिंचाई मशीन निकाल रहे दो युवकों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : सिंचाई मशीन निकाल रहे दो युवकों की मौत
विज्ञापन

सिंचाई मशीन निकालने के लिए कुएं में कूदे 2 युवक, दोनों की मौत 

टीम एबीएन, रांची। गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुएं में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

मामला जिले के बसिया थाना के ओकबा खरवा गाढ़ा गांव का है। बताया जा रहा है कि 2 युवक कुएं में सिंचाई मशीन से खेत में पटवन कर रहे थे। इसी दौरान मशीन कुएं में गिर गयी। मशीन को निकालने के लिए एक युवक कुएं में कूद गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी कुएं में कूद गया जिससे दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,416