Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पतरातू पावर प्लांट से शुरू हुआ 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन

पतरातू पावर प्लांट से शुरू हुआ 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन
विज्ञापन
  • पतरातू पावर प्लांट से होने लगा बिजली का उत्पादन, कब से मिलने लगेगी 800 मेगावाट बिजली?

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़ / रांची। रामगढ़ के पतरातू सुपर थर्मल पावर से इस माह के अंत तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। इसकी पहली यूनिट मंगलवार को दिन के 9.14 बजे सफलतापूवर्क ग्रिड से जोड़ दी गयी। पहले दिन के ट्रायल में 100 मेगावाट तक बिजली उत्पादन हो रहा था। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि 31 मार्च तक 800 मेगावाट बिजली का उत्पादन होने लगेगा। यह सारी बिजली जेबीवीएनएल को मिलेगी।

झारखंड में अदाणी पावर के बाद 800 मेगावाट की एक यूनिट का यह दूसरा पावर प्लांट है। गोड्डा स्थित अदाणी पावर प्लांट में 800-800 मेगावाट की दो यूनिट है। कुल 1600 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। वहीं पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट में पहले फेज में 800-800 मेगावाट की तीन यूनिट बननी है। पहली यूनिट 31 मार्च तक तथा शेष दो यूनिट इस वर्ष के अंत तक उत्पादन करने लगेगी।

पतरातू में कुल 4000 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट बनाया जाना है। जिसमें प्रथम चरण में 2400 मेगावाट का उत्पादन इसी वर्ष होने लगेगा। शेष 1600 मेगावाट के लिए यूनिट निर्माण की प्रक्रिया अगले वर्ष से शुरू की जायेगी। तीन यूनिट से 80 प्रतिशत बिजली यानी कि 1960 मेगावाट झारखंड को मिलने लगेगी। तब राज्य बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,862