Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवेंद्रनाथ महतो सीसीएल एनके एरिया डकरा जीएम को सौंपा मांग पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवेंद्रनाथ महतो सीसीएल एनके एरिया डकरा जीएम को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, डकरा/ रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह रांची लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो ने आज दिनांक 10/03/2025 को  सेंट्रल कोल्डफील्ड लिमिटेड पिपरवार रांची महा प्रबंधक से मांग पत्र सौंपा।

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सेंट्रल कोल्डफील्ड लिमिटेड  परिचालन  उतरी करणपुरा (एनके एरिया) क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख परियोजना चूरी अंडरग्राउंड, डकरा बुकबुका ओपन कास्ट, केडीएच ओपन कास्ट, करकट्टा ओपन कास्ट, रोहिणी ओपन कास्ट, पूणार्डीह ओपन कास्ट  क्षेत्र के विस्थापित और प्रभावित रैयत तथा कार्यरत स्थायी-अस्थायी मजदूरों से संबंधित  निम्नलिखित मांग की है : 

  1. केडीएच ओपन कास्ट परियोजना विश्रामपुर और तुमांग पंचायत क्षेत्र में 1980 ई से पूर्व अंडरग्राउंड खनन किया गया था जिसका विभिन्न जगह भू - दशान से बड़ी हादसा की आशंका है। अत: तत्काल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित जगह पुनर्वास किया जाय। 
  2. एन के एरिया अंतर्गत सीसीएल द्वारा अधिकृत जमीन हेरा फेरी करके किसी दूसरे गैर झारखंडी का नाम कैसे दर्ज हो रहा है? मामले का स्पेशल जांच कमिटी गठित कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाये। 
  3. डीजीएमएस नियमानुसार एन के एरिया अंतर्गत संचालित सभी अंडरग्राउंड अथवा ओपन कास्ट खनन से हुए सभी गड्ढा को बैक फिलिंग करके तत्काल प्लांटेशन किया जाये। 
  4. डीजीएमएस नियमानुसार सुरक्षा उपकरण स्थायी और अस्थायी सभी मजदूरों को उपलब्ध किया जाये। 
  5. डीजीएमएस नियमानुसार सुरक्षित जगह चिन्हित कर डंपिंग यार्ड बनाकर रोजगार सृजन हेतु सभी ट्रक में मजदूरों द्वारा कोयला लोड करना सुनिश्चित किया जाये। 
  6. रैयत और प्रभावित व्यक्ति को चिन्हित कर आई कार्ड उपलब्ध कराया जाये। विस्थापित गांव को वही नाम से न्यू जोड़कर रहने दिया जाये। उदाहरण - खलारी से न्यू खलारी।  
  7. 25 किलोमीटर अंतर्गत खनन प्रभावित गांव में कोयला ढुलाई गाड़ी एवं पब्लिक संचालन हेतु अलग अलग रोड बनाया जाये, 24 घंटा बिजली, पानी व्यवस्था किया जाये। 
  8. स्वास्थ्य सुविधा हेतु मल्टी स्पेशलिस्ट संपूर्ण सुविधा युक्त हॉस्पिटल निर्माण कर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाये। 
  9. टेक्निकल और नन टेक्निकल उच्च शिक्षा व्यवस्था किया जाय।10.  एन के एरिया अंतर्गत कार्यरत सभी आउट सोर्सिंग कंपनी में 85% विस्थापित और प्रभावित रैयत झारखंडी मूलवासी को कार्य करने में अवसर देना सुनिश्चित किया जाये। 
  10. एन के एरिया अंतर्गत संचालित सभी लाइट मोटर व्हीकल टेंडर में पूर्ण रूप से विस्थापित और प्रभावित रैयत को अवसर देना सुनिश्चित किया जाये। 

साथ ही मौके पर उन्होंने उक्त जनहित मांग को तत्काल पूरी की जाये। ऐसा नहीं होने पर जेएलकेएम पार्टी चरणबद्घ आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,788