Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महिला दिवस पर महिला के हाथ ट्रेन की कमान, जानें कहां...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिला दिवस पर महिला के हाथ ट्रेन की कमान, जानें कहां...
विज्ञापन
  • महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की अनोखी पहल, महिलाओं के हाथ में सौंपी ट्रेन की कमान

टीम एबीएन, रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची रेल मंडल ने अनोखी पहल की शुरूआत की है। इस खास दिन पर दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने एक ऐसी विशेष ट्रेन चलाई, जिनमें ड्राइवर, टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं हैं।

यह ट्रेन रांची से टोरी तक चलायी गयी। इसमें लगभग 15 महिला कर्मी तैनात हैं। रांची-टोरी मेमू पैसेंजर सुबह 8.55 बजे रांची रेलवे स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफार्म से रवाना हुई। इस ट्रेन की लोको पायलट महिला हैं और महिला गार्ड ट्रेन को हरी झंडी भी दिखायी।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और सीपीआरओ निशांत कुमार ने कहा, रांची रेल मंडल महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और जो ट्रेन चलाई जा रही है, उसमें लोको पायलट, गार्ड, टीसी और सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। हम समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं कि रेलवे सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे आ रही हैं।

महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं

वहीं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्रेया सिंह ने कहा, केवल आज का दिन मत मनाएं, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मानाया जाता है, लेकिन हर दिन महिला दिवस है तभी इस देश की महिलाएं आगे बढ़ पाएंगी। 

महिलाओं को हर दिन मनाने की जरूरत है, जो कामकाजी महिलाएं हैं, गृहणियां हैं उनके लिए संदेश है कि अन्य काम करते समय अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, वे किसी से कम नहीं हैं, वे यह साबित करती रही हैं और भविष्य में भी करती रहेंगी।  रांची रेल मंडल द्वारा पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ट्रेन का परिचालन महिला कर्मियों के जिम्मे ही सौंपता रहा है। 

इस व्यवस्था को इस वर्ष भी बरकरार रखा गया है। जानकारी के अनुसार, इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन पर भी महिला कर्मियों द्वारा सभी कार्यों का संचालन किया जा रहा है।स्टेशन पर ट्रेन परिचालन, बुकिंग, यांत्रिक विभाग, चिकित्सा विभाग, सफाई कर्मी और समपार फाटक सहित विभिन्न कार्यों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,718