Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महिलाओं का आदर सम्मान हर हाल में होना ही चाहिए : डॉ दीपक प्रसाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महिलाओं का आदर सम्मान हर हाल में होना ही चाहिए : डॉ दीपक प्रसाद
विज्ञापन

टीम एबीएन, गुमला। झारखंड कला सांस्कृतिक शोध संस्थान, रंगमंडल एवं नाट्य अकादमी के तत्वावधान में कार्तिक उरांव महाविद्यालय, शिक्षा संकाय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षणार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व, इसके उद्देश्यों और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, झारखंड कला सांस्कृतिक शोध संस्थान के महासचिव, प्रख्यात साहित्यकार, रंगकर्मी एवं प्राध्यापक डॉ दीपक प्रसाद ने अपने ज्ञानवर्धक विचारों से सभी प्रशिक्षार्थियों को लाभान्वित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके प्रति आदरभाव रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। 

इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को बताया गया कि महिलाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार अपनाने और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद सत्रों के माध्यम से महिलाओं की उपलब्धियों और अधिकारों पर प्रकाश डाला गया। 

संस्थान के सभी सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन ने न केवल महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया, बल्कि समाज को एक नयी दिशा देने की प्रेरणा भी प्रदान की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,029