Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति ने रांची में धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति ने रांची में धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति के तत्वावधान में शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ दो दिवसीय 15वां वार्षिकोत्सव शुरू हो गया।  शनिवार को दोपहर 2 बजे अपर बाजार के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यहां से वंशीधर अडुकिया लेन, बड़ा लाल स्ट्रीट, रांची एक्सप्रेस गली, साबू रिक्शा चौक, जैन मंदिर, सरस्वती मार्केट, शहीद चौक, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, दिल्ला ब्रदर, चुरूवाला रोड, कार्ट सराय रोड, शनि मंदिर, हरमू रोड होते हुए वार्षिकोत्सव स्थल मारवाड़ी भवन पहुंची।शोभायात्रा में 501 महिलाएं, पुरुष युवतिया जीण निशान लिए चल रहे थे। जीण धाम से पधारे आनंद पाराशर एवं भागलपुर से राहुल सोनी ने अपनों भजनों से गंगा की लहर बरसा दी।  

शोभयात्रा में चले रहे जीण निशानों का माहेश्वरी सभा, ब्राह्मण सभा, गीता जोशी, रांची एक्सप्रेस लेन के भक्तजन, राहुल सिंघानिया, प्रदीप शर्मा, विनायका एजेंसीज, महावीर शर्मा, मारवाड़ी सहायक समिति, भागचंद पोद्दार, बजाज हार्डवेयर, चिरंजीलाल बजाज, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, जीण माता सेवा संघ, अग्रवाल युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल सभा, जीण माता मंदिर प्रचार समिति, अग्रवाल सभा, संदीप अग्रवाल एवं जीण भक्तों  ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा का नेतृत्व सहयोगी संस्था मारवाड़ी युवा मंच राची शाखा ने किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालड़ीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी, सह सचिव प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, विनय अग्रवाल, गौरव पालड़ीवाल, आनंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संदीप, मनोज चौधरी, रमेश सोमानी, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, ऋतु शर्मा, संगीता अग्रवाल, ऊषा शर्मा, मंजू शर्मा, शीतल अग्रवाल, सुधा गोयनका आदि सदस्य सहयोग कर रहे है। उक्त जानकारी समिति के सचिव नारायण विजयवर्गीय ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,016