Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अवैध बालू उत्खनन को लेकर खनन निदेशालय निदेशक से देवेंद्रनाथ महतो ने की मुलाकात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अवैध बालू उत्खनन को लेकर खनन निदेशालय निदेशक से देवेंद्रनाथ महतो ने की मुलाकात
विज्ञापन

निदेशक ने त्वरित कार्यवाई साथ नयी खनन नीति का दिया सकारात्मक आश्वासन

टीम एबीएन, रांची। राज्य में अवैध बालू और पत्थर उत्खनन लगातार हो रही है। इसमें प्रशासन विफल दिख रही है। इसके खिलाफ जे एल के एम वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो इन दिनों आंदोलनरत हैं।

बीते रविवार को अनगड़ा सिंगारी मोजा में चल रहे अवैध पत्थर क्रेशर कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया था। बीते गुरुवार को सिल्ली श्यामनगर में अवैध बालू उठाव को लेकर ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया गया। जिसमें बालू उठाव वालो से देवेंद्रनाथ महतो की जोरदार झड़प हो गयी। श्री महतो पर जानलेवा हमला की लिखित शिकायत हेतु ग्रामीणों ने देर रात तक सिल्ली थाना का घेराव किया गया था।

आज शुक्रवार को देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य में चल रहे अनियमित अवैध बालू एवं पत्थर उत्खनन के खिलाफ खनन निदेशालय के निदेशक राहुल कुमार सिन्हा से मुलाकात की एवं वास्तविक वस्तु स्थिति पर लंबी गहन चर्चा हुई। तमाम नियमों का उल्लंघन करते हुए राज्य में खनिज संपदा पर  माफिया के बढ़ते मनोबल की जानकारी दी गयी।

खनन निदेशालय निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने तमाम स्थिति को गंभीरता से समझते हुए त्वरित सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि राज्य में शीघ्र ही तमाम अनियमितताओं और विसंगतियों को चिह्नित करते हुए नयी खनन नीति लागू की जायेगी। ताकि अवैध खनिज तस्करी पर नियंत्रण लग सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,002