- झारखंड में बदलेगा मौसम, इस दिन से फिर बढ़ेगी ठंड
- क्या बारिश के भी हैं आसार?
टीम एबीएन, रांची। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार होली से पहले झारखंड के मौसम में परिवर्तन की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आसमान में बादल छाएं रहेंगे। जिससे ठंड महसूस होगी।