Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 103 स्कूलों में एक भी विद्यार्थी नहीं, पढ़ा रहे 17 शिक्षक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 103 स्कूलों में एक भी विद्यार्थी नहीं, पढ़ा रहे 17 शिक्षक
विज्ञापन

झारखंड में सरकारी स्कूल के बुरे हाल 

टीम एबीएन, रांची। भारत के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों के बहुत ही बुरे हालत है। कुछ जगहों पर बच्चे नहीं होने की वजह से स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच गए है, तो कहीं जगह सिर्फ एक ही टीचर है। वहीं, झारखंड में भी 103 ऐसे स्कूल हैं, जहां एक भी छात्र नहीं है, लेकिन इन स्कूलों में 17 शिक्षक कार्यरत हैं। 

छात्रों को स्कूल भेजने के लिए चलाया जा रहा है स्कूल चलो अभियान 

मंत्री रामदास सोरेन ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 103 स्कूल हैं, जहां एक भी छात्र नहीं है और 17 शिक्षक ही पदस्थापित हैं। रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार छात्रों को स्कूल तक भेजने के लिए स्कूल चलो जैसे अभियान चलाती है। यह अभियान उन इलाकों में चलाया जा रहा है, जहां स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे हैं, ताकि छात्रों को फिर से स्कूल लाया जा सके। 

उन्होंने आगे बताया कि स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थी वैसे बच्चों के घरों में जाते हैं, जिन्होंने स्कूल आना छोड़ दिया है। उनको जागरूक किया जा रहा है और फिर से स्कूल लाने का प्रयास जारी है। 

रामदास सोरेन ने कहा कि नामांकन अभियान चलाकर छात्रों को स्कूल भेज रहे हैं। शिक्षकों का स्थानांतरण कर देंगे, तो आगे परेशानी होगी। सोरेन ने सदन को बताया कि राज्य में प्राथमिक विद्यालय के लिए 26001 आचार्य की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। सोरेन ने कहा कि जिन स्कूलों में छात्र नहीं हैं, वहां के लिए भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। यहां पदस्थापित शिक्षकों के संबंध में भी निर्णय लिया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,843