Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह से बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध माइनिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह से बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध माइनिंग
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा है कि तेतुलमारी वेस्ट मोदीडीह में कोयला तस्कर सूरज यादव, राजाराम यादव बड़े पैमाने पर अवैध मुहाने बना कर कर रहे हैं। कोयला का अवैध कारोबार से बीसीसीएल और राज्यस्व का काफी नुकसान हो रहा है। लेकिन फिर भी कोयला का अवैध कारोबार नहीं रूक रहा है। 

छापेमारी क्यों नहीं की जा रही है। इसमें सीआईएसएफ की भी मिलीभगत है। कोयला तस्कर मजदूरों से अवैध मुहाने से कोयला निकलवाकर एक जगह जमा करवाते हैं। फिर रात्रि में उसे गाड़ियों में लोड करवाकर मंडियों में भेजा जाता है। उन्होंने अपने स्तर से जांच कराकर कोयला तस्करी पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,890