Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा : संजय सर्राफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा : संजय सर्राफ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता सह रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा पेश की गई आम बजट अगर बजट की सारी अनुशंसाएं पूर्ण रूप से लागू हो जाती है तो यह बजट आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। 

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन में बढ़ावा देना, महिलाओं की उन्नति के लिए कई योजनाएं, तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, टूरिज्म डेवलपमेंट, झारखंड स्टूडेंट रिसर्च इनोवेशन पॉलिसी के प्रस्ताव को लागू करने से युवाओं को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे। 

स्टेट टेक्नोलॉजी पार्क की अनुसंधान, नवाचार नीति व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विश्वविद्यालय तीन जिलों में तकनीकी यूनिवर्सिटी, 7 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने तथा वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना एक अच्छा पहल है। 

बजट में नए निवेश और औद्योगिक क्षेत्र में इंफ्रा डेवलपमेंट का प्रावधान करना, राज्य में नये निवेश, रोजगार सृजन, पर्यटन विकास की दिशा में योजनाओं को क्रियान्वित कराने का उद्देश्य स्वागतयोग्य है। आगामी वर्ष में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश की बात कही गयी है।

विज्ञापन