Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड सरकार का अबुआ बजट 2025 में छात्र और युवा विरोधी : ओम वर्मा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड सरकार का अबुआ बजट 2025 में छात्र और युवा विरोधी : ओम वर्मा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3/3/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुएं कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अबुआ बजट वर्ष 2025 का बजट में छात्र एवं युवा वर्ग के लिए कुछ भी नहीं दिया गया है। जो सरकार छात्र एवं युवा के नाम पर युवा पीढ़ी को बरगला कर इस सत्ता में आयी है। 

अब सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर छात्र एवं युवा विरोधी कार्य कर रही है। शिक्षा में भी कुछ विशेष ध्यान नहीं दिया गया है न रोजगार न ही शिक्षा न ही अच्छा स्वास्थ्य व्यवथा के छेत्र में कोई भी काम कर रही है। छात्र एवं युवा आज के  दिन में  पढाई लिखाई छोड़ रोजगार के लिए आंदोलन करने कर रहे हैं फिर भी सरकार अपनी गहरी निद्रा में सोयी हुई है। 

इस बजट में अपने चुनावी वादा के 5 साल बीत जाने के बाद भी अपनी वादा के अनुरूप कोई भी वादा का पूरा होते नही दिख रही है। राज्य के छात्र एवं युवा में बड़ा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बजट में बेरोजगारी दूर करने के लिए किसी भी प्रकार की योजना नही दिखाई पड़ती है न ही अपने वादा के अनुरूप सरकारी बहाली भी नही दे पा रही है। इस बजट में छात्र एवं युवा के लिए सात्वंना  पुरस्कार के रूप में ठगा महसूस कर रहे है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,205