- सैकड़ों ग्रामीण के उपस्थिति में अवैध खनन कार्य को रोका गया।
टीम एबीएन, रांची। खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य में अवैध खनन आम बात है। सिल्ली विधान सभा सुरसू पंचायत अंतर्गत सिंगारी मौजा में तीन क्रेशर और तीन पत्थर का खनन अवैध तरीके से किया जा रहा है। ग्रामीण के शिकायत पर पूर्व प्रत्याशी सिल्ली विधान सभा, रांची लोकसभा एवं जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने खनन और क्रेशर कार्य स्थल का निरीक्षण किया। तीन क्रेशर स्थल और तीन खनन क्षेत्र के काम को रोक लगा दिया, मौके पर सैकड़ों संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि किसी भी खनन स्थल पर डिटेल्स बोर्ड नहीं है। दस साल पहले सिर्फ एक छोटे स्थल का ग्राम सभा हुआ था उसके बाद एक भी ग्राम सभा भी नहीं हुआ है। उसके बावजूद अवैध तरीके से दिन रात तीन क्रेशर और तीन जगह पत्थर खनन का कार्य हो रहा है। किसी भी कार्य स्थल पर लीज तिथि का अवधि, खाता संख्या, प्लॉट संख्या, रकवा अंकित नहीं किया गया है जिससे स्पष्ट होता है कि उक्त जगह अवैध खनन किया जा रहा है।
अवैध खनन और भारी ड्रिल से गरीब आदिवासी परिवार के घर का दिवाल में दरार हो रहा है, अत्यधिक प्रदूषण से लाह का खेती, सब्जी का खेती पूरी तरह नष्ट हो चुका है, तीन तीन एकड़ के कई आम बागान नष्ट हुआ है, गांव का सरना स्थल भी क्षति हुआ है, स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर भी नहीं मिला है।
साथ ही मौके खनन विभाग झारखंड और रांची उपायुक्त से मांग की है कि स्पेशल जांच टीम गठित कर झारखण्ड के खनिज संपदा को नष्ट करने वाले माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई किया जाय। अवैध खनन बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।