Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जोगता थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जोगता थाना क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद /रांची। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर जिले में हो रहे कोयला के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जोगता थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के मामले में प्राइवेट मुंशी का नाम उभर कर सामने आया है।

इससे थाना प्रभारी की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाये।

विज्ञापन