Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

2023 मैट्रिक इंटर परीक्षा के लिए तीन जनवरी तक बढ़ी रजिस्ट्रेशन की तिथि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
2023 मैट्रिक इंटर परीक्षा के लिए तीन जनवरी तक बढ़ी रजिस्ट्रेशन की तिथि
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने साल 2023 की मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट्स तीन जनवरी तक बिना किसी लेट फाइन के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। जैक की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत मैट्रिक इंटर परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी रेगुलर और प्राइवेट के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स विषय के स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड में मैट्रिक इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने और डीइओ के पास ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि बिना लेट फाइन तीन जनवरी 2022 तक है। वहीं लेट फाइन के साथ छह जनवरी से 11 जनवरी तक फॉर्म जमा किये जा सकते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव चार जनवरी तक किया जायेगा। वहीं चालान जेनरेट करने की तिथि पांच जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा सात जनवरी तक किया जा सकता है। लेट फाइन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से फॉर्म एप्रूव छह से 12 जनवरी तक किया जायेगा। चालान जेनरेट 13 जनवरी और चालान के माध्यम से बैंक में फीस जमा लेट फाइन के साथ 17 जनवरी तक किया जा सकता है।
विज्ञापन