Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पहाड़ी के गेस्ट हाउस परिसर से बाराज का व्यू देख रोमांचित हुए उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पहाड़ी के गेस्ट हाउस परिसर से बाराज का व्यू देख रोमांचित हुए उपायुक्त
विज्ञापन

उपायुक्त ने मोहम्मद गंज के पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण 

मोहम्मदगंज बराज, भीम चूल्हा एवं गेस्ट हाउस का किया अवलोकन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मोहम्मगंज/मेदिनीनगर (पलामू)। उपायुक्त शशि रंजन आज मोहम्मदगंज बराज एवं पहाड़ी पर अवस्थित गेस्ट हाउस एवं भीम चूल्हा का निरीक्षण कर पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने की संभावनाओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने बराज से सनसेट का दीदार किया। वहीं उतरी कोयल नदी पर स्थापित बराज में रूके पानी की गहराई एवं अन्य पहलुओं से अवगत हुए। 

वहीं पहाड़ी पर बने गेस्ट हाउस का जायजा लिया और पहाड़ी से सीधे बाराज को व्यू को देख रोमांचित हुए। उन्होंने अपने मोबाइल में सेल्फी ली। साथ ही मोबाइल में प्राकृतिक छटाओं को कैद किया।  उन्होंने गेस्ट हाउस को रिनोवेशन किए जाने के संबंध में पदाधिकारियों से विमर्श करेंगे, तत्पश्चात इसे दुरुस्त करने हेतु आवश्यक कदम उठायेंगे। 

उन्होंने पर्यटन स्थल भीम चूल्हा का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पांडवों के पद् चिन्ह एवं पातालपुरी मंदिर का भ्रमण कर यहां के पर्यटकीय सुविधाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, हुसैनाबाद एवं मोहम्मदगंज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,542