Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त : उपायुक्त
विज्ञापन

क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं का लें जाएगा 

आवास योजना में शिथिलता पर बीडीओ पर शो-कॉज का निदेश, जिला कोर्डिनेटर को चेतावनी 

हुसैनाबाद में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों के साथ की बैठक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/मेदिनीनगर (पलामू)। हुसैनाबाद अनुमंडल भवन में आयोजित कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त शशि रंजन जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं की प्रगति में गति लाने का सख्त निदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर संचालित योजनाओं की जायजा लेने एवं कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने आवास योजना की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हुसैनाबाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया। वहीं हैदरनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला कोर्डिनेटर को चेतावनी देते हुए कार्य में गति लाने का सख्त निदेश दिया। 

साथ ही पांडू के आवास कोर्डिनेटर के विरुद्ध कार्रवाई का निदेश दिया। उन्होंने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य आवास योजनाओं को प्राथमिकता के तहत लाभुकों को आवंटित करने का निदेश दिया। वहीं मनरेगा में मानव दिवस श्रृजन में बेहतर प्रदर्शन करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण से संबंधित कार्य के लिए अभी से तैयारी करने, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, पोटो हो खेल योजना में लक्ष्य के विरुद्ध कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को विकासात्मक कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया। बिजली विभाग के अभियंता द्वारा किसी बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल अधिक होने की स्थिति में जांच कर आवश्यक कदम उठाने का निदेश दिया। नगर पंचायत क्षेत्र की शादी को दुरुस्त करने, अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया।  

उपायुक्त ने दाखिल खारिज एवं लगान रसिद निर्गत करने में तेजी लाने का निर्देश आंचल अधिकारियों को दिया। उन्होंने पशुपालन, मत्स्य, गव्य  विकास, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निदेश दिया। बैठक में जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,024