Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एल ख्यांगते को जेपीएससी अध्यक्ष बनाने पर सीएम को धन्यवाद-आभार : आजसू

एल ख्यांगते को जेपीएससी अध्यक्ष बनाने पर सीएम को धन्यवाद-आभार : आजसू
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27/2/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष पद पर एल ख्यांगते को नियुक्त करने पर आजसू सहित राज्य के सभी छात्र-छात्राओं की ओर से उन्हें धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त प्रकट करते हुए कहा है कि विदित हो कि आजसू ने दिनांक 19/2/2025 को आजसू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर ज्ञापन के माध्यम झारखंड लोक सेवा आयोग अध्यक्ष पद की अविलंब नियुक्ति करने की मांग की थी। 

ओम वर्मा ने कहा कि लगभग 7 महीनों से जेपीएससी के अध्यक्ष का पद खाली था। जिस कारण सभी तरह के परीक्षाएं परिणाम बाधित है जिससे राज्य के छात्र-छात्राओं के भविष्य अंधकारमय दिखाई पड़ रही थी। एक ओर, राज्य सरकार ने प्रथम कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया था कि जेपीएससी और जेएसएससी का परीक्षा का कैलेंडर जारी कर उसी के अनुसार सभी परीक्षा ली जायेगी। 

परंतु कई महीने बीत जाने के बाद भी जेपीएससी के अध्यक्ष की नियुक्ति हो पायी थी न ही कैलेंडर जारी हो पायी है। अब अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो गयी है। ये सभी चीजों पर समय से काम होगी और फिर से सुचारू रूप में झारखंड लोक सेवा आयोग छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके हित हेतु काम करेगी। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष  ओम वर्मा  ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,498