पिछले 6 महीनों से आयोग अध्यक्ष का पद था खाली
टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष पद पिछले 6 महीनों से खाली था। जिसे अब राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद राज्यपाल के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दिया गया है। पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांगयते को आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया। बताते चलें कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राज्य में आंदोलन जारी था।
पिछले 22 फरवरी को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों एवं शिक्षकों के सहयोग से आॅनलाइन डिजिटल ट्विटर कैंपियन किया गया था, जो ट्रेडिंग में रहा। राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा एवं छात्र नेता श्री महतो ने 25 फरवरी को एक छात्र शिष्ट मंडली के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार को आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने की लिखित शिकायत दर्ज की थी।
छात्रों में बढ़ती नाराजगी एवं लंबित पड़ी सिविल सेवा परीक्षा, जूनियर जस्टिस नियुक्ति आदि विभिन्न नियुक्ति प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी थी। इस मामले को लेकर जस्टिस एसएन पाठक के बेंच में हाईकोर्ट रांची में याचिका दायर किया गया था। बताते चलें कि एल ख्यांगयते मिजोरम मूल के निवासी 1988 बेंच के आइएस पदाधिकारी है। जो कि पूर्व में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं झारखंड सरकार मुख्य सचिव रह चुके हैं।