चक्रधरपुर। हेमंत सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर आजसू पार्टी द्वारा विश्वासघात के 2 वर्ष कार्यक्रम पर मंगलवार को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष संतोष मुंडा के नेतृत्व में जगह जगह प्रमुख चौक चौराहा में हेमंत सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर विश्वासघात दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर महतो, उपाध्यक्ष सनातन प्रधान, जिला प्रवक्ता मनोज सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रधान, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रदीप प्रधान, नगर उपाध्यक्ष शुभम महतो, भोलेनाथ पासवान,सुरेश प्रधान, रतन हो बरला आदि उपस्थित थे।