Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नौकरी देने की जगह युवाओं को मुर्गी पालने और खेती करने का उपदेश दे रही हेमंत सरकार : रामचंद्र सहिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नौकरी देने की जगह युवाओं को मुर्गी पालने और खेती करने का उपदेश दे रही हेमंत सरकार : रामचंद्र सहिस
विज्ञापन
जमशेदपुर/बोड़ाम। राज्य सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जनता के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को आजसू पार्टी के पटमदा प्रखंड कमेटी ने बेलटांड़ चौक परिसर में विश्वासघात दिवस मनाया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने हेमंत सरकार के द्वारा किए गए चुनाव पूर्व किए एक भी वादे पूरे नहीं किए जाने के खिलाफ यह कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थानीय कौन है इसको लेकर स्पष्ट नीति नहीं बनाई है। पहले कहा था कि 1932 का खतियान को लागू करेंगे लेकिन सरकार बनते ही सुर बदल गई और राज्य में मैट्रिक व इंटर पास करने वाले को स्थानीय परिभाषित किया गया है जो कि खतियानधारियों के साथ बड़ा धोखा है। ऐसे में राज्य के बेटा-बेटी अगर दूसरे राज्यों से मैट्रिक पास किया है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा। कहा गया था कि दो साल के अंदर राज्य की सभी रिक्तियों में लाखों युवाओं की नियुक्ति करेंगे और नौकरी देने का काम करेंगे। जब यहां के युवा नौकरी मांग कर रहे हैं तो उन्हें टेंट हाउस, मुर्गी पालन, सब्जी की खेती करने व ट्रैक्टर चलाने की बात कह रहे हैं। यह स्वरोजगार की योजना हो सकती है लेकिन शिक्षित लोगों को इस तरह का उपदेश दिया जाना भद्दा मजाक है। आजसू पार्टी हमेशा इस तरह के निर्णय का विरोध करेगी और बर्दाश्त नहीं करेगी। झारखंडियों के साथ अगर सौतेलापन का व्यवहार करेगी तो पार्टी की ओर से सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। राज्य के सभी अनुबधकर्मी, रोजगार सेवक, जेई, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मी सभी को स्थायी करने की घोषणा की गई थी लेकिन अब उनकी पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जा रहा है। कार्यक्रम को अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल टुडू, घटाशिला विस प्रभारी श्रावण सिंह, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अजित महतो, सचिव अनाथ बंधु कुंभकार, ठाकुरदास महतो, केदारनाथ महतो, अमर सिंह सरदार, फणीभूषन महतो, रसराज महतो, रामकृष्ण महतो, सुभाष सिंह, मुचिराम कर्मकार, चंद्रमोहन सिंह, मनोहर महतो, सुनील कर्मकार, भागवत सहिस, तारापद तिवारी व सरकार महतो ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन