Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाकुलिया : जोड़सा में मॉब लिचिंग, दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाकुलिया : जोड़सा में मॉब लिचिंग, दो की मौत
विज्ञापन

बकरी चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने जम कर की थी धुनाई 

बकरी चोर गिरोह से परेशान थे ग्रामीण, हाथ लगने पर चूका धैर्य 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। चाकुलिया के जोड़सा गांव में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर जम कर धुनाई कर दी। धुनाई के दौरान ही  एक आरोपी किशुक बेहरा नामक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा भोलानाथ महतो ने भी एमजीएम अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 

बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत दिनों से बकरी चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। बकरी चोरी करने वाला बड़ा गिरोह है जो कार से घुमते हुए बकरी उड़ा लेते थे। किशुक और भोलानाथ का संबंध इसी गिरोह से बताया जा रहा है यद्यपि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। 

बताया जा रहा है कि बकरी चोरी करने के बाद किशुक और भोलानाथ जैसे ही भागने को हुए कि बकरी मालिक ने शोर मचा दिया और ग्रामीण जुट गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने घेर लिया था और उसकी खूब पिटाई की थी। 

पिटाई के दौरान ही किशुक की मौत सुबह हो गई थी जबकि भोलानाथ ने भी एमजीएम अस्पताल में दोपहर बाद दम तोड़ दिया। बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी पड़ोसी गांव जीरापाड़ा के ही रहने वाले थे।  

दूसरी ओर जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना के बाद घर के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है।  इसके अलावा भी अन्य जो लोग घटना में शामिल हैं उनकी भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  पुलिस ने दावा किया है कि हर हाल में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,445